spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ PGI में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर से मारपीट:एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर में कहासुनी के बाद विवाद, सुरक्षा बढ़ाने और FIR की मांग की




चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर (एटीसी) में सोमवार को ड्यूटी के दौरान न्यूरोसर्जरी विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों में नाराजगी फैल गई और एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मरीज के परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना तुरंत अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग घटना के विरोध में एआरडी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एआरडी के अध्यक्ष डॉ. विष्णु जिंजा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इससे न केवल डॉक्टरों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रेजिडेंट डॉक्टरों ने एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर सहित सभी मरीज देखभाल क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा में हुई किसी भी चूक की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles