![]()
चंडीगढ़ में अवैध वेंडरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगने के करीब एक माह बाद भी शहर में हालात जस के तस बने हुए हैं। सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट समेत कई प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में अवैध वेंडर अब भी बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शास्त्री मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और स्मॉल ट्रेडर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने आरोप लगाया कि मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं, लेकिन यहां अवैध वेंडरों की भरमार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी दावा करते हैं कि क्षेत्र में एक इंस्पेक्टर स्थायी रूप से तैनात रहता है, लेकिन इसके बावजूद वेंडर खुलेआम बैठ रहे हैं। गोयल ने सवाल उठाया कि यदि निगरानी के लिए इंस्पेक्टर मौजूद है तो फिर अवैध वेंडर किसकी मिलीभगत से बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों को लाइव वीडियो दिखा सकते हैं कि वेंडर कब बैठते हैं और निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए इधर-उधर होकर फिर उसी स्थान पर आ जाते हैं। उनका आरोप है कि केवल खानापूर्ति के लिए चालान काटे जाते हैं, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। अवैध वेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट के 4 अहम पॉइंट:- शास्त्री मार्केट में नहीं एक भी वेंडर सुपरिटेंडेंट इंफोर्समेंट सुनील दत्त बोले कि उनका इंस्पेक्टर परमानेंट शास्त्री मार्केट सेक्टर-22 में बैठा होता है। वहां पर एक भी वेंडर नहीं बैठ सकता है। रोजाना उनकी ओर से अवैध वेंडरों के चालान भी काटे जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने सख्ती और ज्यादा कर दी है।
Source link
चंडीगढ़ में SC की फटकार के बावजूद नहीं बदला हाल:वेंडर्स बरकरार; सुपरिटेंडेंट इंफोर्समेंट बोला- परमानेंट बैठाया इंस्पेक्टर, प्रधान ने कहा- लाइव दिखा देंगे







