Related Posts

चंडीगढ़ में BMW ने बुलेट को मारी टक्कर:युवक की मौत, ड्राइवर ने ही पहुंचाया अस्पताल; एक्सरसाइज के बाद घर लौट रहा था




चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घायल युवक को कार ड्राइवर ही सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामदरबार निवासी प्रथम (27) के रूप में हुई है। थाना-31 पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:40 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पास हुआ। प्रथम अपनी बुलेट पर सवार होकर व्यायाम (एक्सरसाइज) करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ड्राइवर मौके से नहीं भागा टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रथम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू ड्राइवर मौके से फरार नहीं हुआ। उसने अपनी कार वहीं रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रथम को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रथम रामदरबार का रहने वाला था और वह रोज सुबह व्यायाम करने जाता था। सोमवार को भी वह एक्सरसाइज कर वापस घर लौट रहा था। कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने की FIR दर्ज घटना की सूचना मिलते ही थाना-31 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें