Related Posts

चंडीगढ़ में 6 वाहन जलकर खाक, सदिंग्ध भागता नजर आया:5 कारें और एक बाइक जलकर खाक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश जारी




चंडीगढ़ के विकास नगर में देर रात एक घटना सामने आई, जहां अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़े 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पांच कारें और एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी देशराज सनावर ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे उन्हें बाहर से शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दीं। जब वे बाहर निकले तो देखा कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे। आग में पांच कारें और एक बाइक पूरी तरह नष्ट हो गईं। मुंह पर कपड़ा बांधकर भागता दिखा संदिग्ध देशराज सनावर के अनुसार, घटना के दौरान आसपास के लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से भागते हुए देखा, जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की और उसके पीछे कुछ दूरी तक दौड़े, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें