spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में 18 जून को सरकारी छुट्टी का ऐलान:सभी दफ्तर-संस्थान रहेंगे बंद, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर फैसला; ऑर्डर जारी




चंडीगढ़ प्रशासन ने कल यानी 18 जून (गुरुवार) को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर लिया गया है। प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पहले प्रतिबंधित अवकाश था जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले इस दिन चंडीगढ़ प्रशासन के कैलेंडर वर्ष 2026 में प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया था। अब पुराने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इन जगहों पर रहेगा अवकाश प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन, सरकारी संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। गृह सचिव दिप्रावा लाकरा की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles