spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में पति ने पत्नी के चाकू मारे:पैसे मांग रहा था, इनकार किया तो 2 बार छाती में घोंपा; पुलिस ने आरोपी पकड़ा




चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की छाती में दो जगह गहरे जख्म हुए हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल सेक्टर-16 में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। महिला के भाई का कहना है कि उसका जीजा पहले भी कई बार उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर चुका है। वह कोई काम नहीं करता। अपनी पत्नी के कमाई पर पलता है और उससे ही पैसे मांगता है। रविवार को भी वह पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने नहीं दिए तो पति ने चाकू मार दिया। आरोपी के साले ने ये जानकारी दी… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles