![]()
चंडीगढ़ की गलियों से क्रिकेट का शोर अब मैदानों तक पहुंचने वाला है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित ‘नशा भगाओ- बल्ला घुमाओ’ गली क्रिकेट टूर्नामेंट आज यानि शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शाम को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद टूर्नामेंट का आगाज करेंगे। इस मौके पर UTCA के प्रधान संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने इस टूर्नामेंट की थीम ‘नशा भगाओ – बल्ला घुमाओ’ रखी है, ताकि युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा सके। 288 टीमें और 3000 से ज्यादा खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट में कुल 288 टीमें मैदान में उतर रही हैं, जिनमें 256 लड़कों की और 32 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। सभी टीमों की एंट्री उनके नजदीकी पुलिस स्टेशनों से हुई है। खिलाड़ियों को जर्सियां और क्रिकेट किट भी थानों के माध्यम से बांटी गई हैं। मीडिया इलेवन बनाम आर्टिस्ट्स इलेवन टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाने के लिए वीकेंड पर खास एग्जीबिशन मैच रखे गए हैं। आज पहले मैच में मीडिया इलेवन और आर्टिस्ट्स इलेवन के बीच मुकाबला होगा। वहीं शनिवार को अधिकारियों का मैच खेला जाएगा, जिसमें चीफ सेक्रेटरी इलेवन का सामना डीजीपी इलेवन से होगा। दिव्यांग बच्चों का भी होगा मुकाबला टूर्नामेंट सिर्फ नाम के लिए नहीं बल्कि जज्बे के लिए भी है। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के बीच एक विशेष मैच भी आयोजित किया जाएगा। इन नन्हें सितारों को भी टूर्नामेंट की किट्स दी गई हैं।
Source link
चंडीगढ़ में गली क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:CM सैनी करेंगे आगाज, मीडिया और आर्टिस्ट्स के बीच होगा पहला मुकाबला






