spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर चाकू मारा:बीच-बचाव करने आए भाई को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार; पहले भी दर्ज हैं केस




चंडीगढ़ के मनीमाजरा में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर 2 भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुकान पर विवाद के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया था, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर भी हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार, 20 मई को मनीमाजरा के ठाकुर द्वारा स्थित आराम जनरल स्टोर पर यह वारदात हुई थी। घायल युवकों के पिता मोहम्मद असगर की शिकायत पर मनीमाजरा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर हमला शिकायत के अनुसार, आरोपी नदीम उर्फ नड्डू दुकान पर आया और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा। जब दुकानदार शादाब ने उससे पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नदीम ने चाकू निकालकर शादाब के सीने में वार कर दिया। शादाब को बचाने आए उसके भाई ओसामा पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे, कान और गर्दन पर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं टीमें मामले में पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया Le। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां लगातार दबिश दी। साथ ही उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की गई। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन गढ़वाल क्षेत्र में मिली, जहां वह कुछ समय तक छिपा रहा। पुलिस के अनुसार, पैसे खत्म होने के बाद आरोपी वापस चंडीगढ़ लौट आया। इसके बाद पुलिस ने 2 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पहले भी दर्ज हैं केस गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय नदीम उर्फ नड्डू निवासी गोविंदपुरा, मनीमाजरा के रूप में हुई है। वह मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करता है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles