spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवरों का प्रदर्शन:प्रशासन की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, नारेबाजी की; 16 जून को बड़ी हड़ताल की चेतावनी




चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ के कैब ड्राइवरों ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ड्राइवरों ने प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर रोष जताया और नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पहुंचे कैब ड्राइवरों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो 16 जून को इससे भी बड़ा आंदोलन और हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में शामिल ड्राइवरों का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई, ईंधन की कीमतों और वाहन रखरखाव के खर्च ने उनकी आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है। इसके बावजूद कैब किराए की दरों में लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन के खिलाफ निकाली अर्थी सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में जुटे कैब ड्राइवरों ने प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। चालकों ने कहा कि कई बार अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 16 जून को बड़े स्तर पर हड़ताल आयोजित कर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। अब जानें कैब ड्राइवरों की प्रमुख मांगें: – ऐप कंपनियों पर लगाए गंभीर आरोप प्रदर्शन के दौरान कैब ड्राइवरों ने विभिन्न ऐप आधारित कंपनियों पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि शहर में सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों को व्यावसायिक कैब सेवा के रूप में चलाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। ड्राइवरों का आरोप है कि ऐसे वाहनों के कारण वैध कमर्शियल कैब ड्राइवरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक परमिट, टैक्स और अन्य नियमों का पालन करने वाले ड्राइवरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि निजी वाहन मालिक बिना निर्धारित नियमों का पालन किए कैब सेवा चला रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles