spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ पुलिस बीट बॉक्स पर वेंडर का कब्जा:ताला लगाकर रखा सामान, वीडियो सामने आया, SHO बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे




चंडीगढ़ में अतिक्रमण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के सामने बने पुलिस बीट बॉक्स पर एक वेंडर द्वारा कब्जा करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि वेंडर पुलिस के बीट बॉक्स में अपना सामान रखता था और बाहर से ताला लगाकर चला जाता था। वीडियो सामने आने के बाद थाना-39 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह बीट बॉक्स पहले पुलिस के उपयोग में था, लेकिन लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसी का फायदा उठाकर एक गन्ने का रस बेचने वाले वेंडर ने उस पर कब्जा कर लिया। बताया जा रहा है कि वह रोजाना अपना सामान बीट बॉक्स के अंदर रखता, बाहर से ताला लगाकर चला जाता और अगले दिन सुबह फिर ताला खोलकर सामान निकाल लेता था। वीडियो में कैद हुई पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के बाहर बना पुलिस बीट बॉक्स दिखाई दे रहा है। वीडियो में बीट बॉक्स के दरवाजे पर एक निजी ताला लगा हुआ नजर आता है। दावा किया जा रहा है कि यह ताला वहां गन्ने का रस बेचने वाले एक वेंडर का है। बताया जा रहा है कि वेंडर रोज सुबह बीट बॉक्स का ताला खोलकर अंदर रखा अपना सामान बाहर निकालता है और दिनभर रेहड़ी लगाता है। शाम को काम खत्म होने के बाद वह फिर अपना सामान उसी बीट बॉक्स में रखकर बाहर से ताला लगा देता है और चला जाता है। वहीं स्थानीय वेंडरों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, बल्कि काफी समय से ऐसा हो रहा है। सरकारी संपत्ति का इस तरह निजी इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। यदि पुलिस की संपत्ति पर ही कोई व्यक्ति कब्जा कर उसे अपने निजी स्टोर के रूप में इस्तेमाल कर सकता है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस नाके से कुछ कदम की दूरी पर बीट बॉक्स सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस पुलिस बीट बॉक्स पर कब्जा किए जाने का दावा किया जा रहा है, वह सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट के बाहर मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। इसी स्थान के सामने कुछ ही कदम की दूरी पर अक्सर पुलिस का नाका लगा रहता है, जहां पुलिसकर्मी दिन-रात वाहनों की जांच और गश्त करते हैं। इसके बावजूद बीट बॉक्स पर निजी ताला लगा होने और उसमें वेंडर द्वारा सामान रखने का मामला लंबे समय तक किसी की नजर में नहीं आया। वेंडर रोजाना सुबह ताला खोलकर सामान निकालता था और शाम को दोबारा सामान अंदर रखकर ताला लगाकर चला जाता था। यह सब खुलेआम होता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी संपत्ति का इस तरह लगातार निजी इस्तेमाल हो रहा था, तो यह पुलिस की निगरानी और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि यह कब्जा कब से चल रहा था और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी संपत्ति पर इस तरह कब्जा करने की हिम्मत न कर सके। SHO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले में जब थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा यदि किसी ने पुलिस के बीट बॉक्स पर कब्जा कर ताला लगाया है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles