spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ पुलिस का बीट बॉक्स मार्केट से हटाया:वेंडर ने कर रखा था कब्जा, ताला लगाकर रखा सामान; VIDEO वायरल होने पर एक्शन




चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के सामने पुलिस बीट बॉक्स पर वेंडर के कब्जे की खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीट बॉक्स को मार्केट से हटवा दिया। हालांकि, बीट बॉक्स पर कब्जा करने वाले वेंडर के खिलाफ देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने कहा था कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना गलत है और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट के सामने बने पुलिस बीट बॉक्स पर एक वेंडर के कब्जे का वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिख रहा था कि बीट बॉक्स के अंदर वेंडर ने अपना सामान रखा हुआ था और बाहर से ताला लगा रखा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुलिस इस बीट बॉक्स का इस्तेमाल नहीं कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर वेंडर ने इसे सामान रखने के स्टोर के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। वह रोजाना अपना सामान बीट बॉक्स में रखता और काम खत्म होने के बाद बाहर से ताला लगाकर चला जाता था। मामला सामने आने और दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने बीट बॉक्स को वहां से हटवा दिया। हालांकि, कब्जा करने वाले वेंडर के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला:-



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles