चंडीगढ़ की मनीमाजरा मोटर मार्केट में स्थित कार एक्सेसरीज की दुकान में आग लगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आग किसी हादसे का नतीजा नहीं, बल्कि बदला लेने की साजिश थी। पुलिस ने दुकान के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कबूल कर ली। आरोपी को करीब एक माह पहले नौकरी से निकाला गया था। पुलिस के मुताबिक उसने इसी रंजिश में दुकान को निशाना बनाया। आगजनी में 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए…
Source link
