चंडीगढ़ नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट रूप से ट्यूबवेल ऑपरेटर का काम कर रहे इन मुलाजिमों को इस महीने का वेतन नहीं मिला है, जिस कारण ये अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं करवा पाए हैं, जिससे आगे उन्हें स्कूल से अपने बच्चों को निकालने की धमकी दी जा रही है। वहीं पोशाक और किताबें खरीदना दूर की बात है।
232 मुलाजिम ट्यूबवेल ऑपरेटर पर करते हैं काम
232 ऐसे मुलाजिम हैं जो पूरे शहर में ट्यूबवेल ऑपरेटर का काम करते हैं, लेकिन वेतन न मिलने के बाद ये लोग सड़कों पर आ गए हैं, जिसकी वजह से शहर में पानी की व्यवस्था ठप हो जाएगी। पूरे शहर में इसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी।
Source link
