spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-ट्रक चालक ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत:रेड लाइट जंप कर मारी टक्कर; डेराबस्सी से आरोपी चालक पकड़ा




चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय सुशांत की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने पिता के साथ दुकान से सामान लेकर साइकिल पर घर लौट रहा था। आरोप है कि रेड लाइट जंप कर तेज रफ्तार में आए ट्रक ने सुशांत को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सुशांत अपने पिता के साथ हल्लोमाजरा स्थित एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। पिता बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि सुशांत साइकिल से उनके साथ-साथ आ रहा था। इसी दौरान रेड लाइट की अनदेखी कर तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का पहिया सुशांत के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने अपने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। बेटे की आंखों के सामने हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार सदमे में है। डेराबस्सी से पकड़ा आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक समेत डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का कारण बनने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles