spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ गोलीकांड, कैशियर की प्रधान पत्नी नहीं ले पाईं शपथ:जानकी दास के क्रिमेशन के कारण टली; अब हीना को SDM रोहड़ू दिलाएंगे ओथ




चंडीगढ़ के श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर गोली से मारे गए कैशियर जानकी दास की प्रधान पत्नी हीना सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं ले पाईं। अब उन्हें एसडीएम रोहड़ू द्वारा अपने ऑफिस में ‘ओथ’ दिलाई जाएगी। इसके लिए डीसी शिमला द्वारा एसडीएम रोहड़ू को अधिकृत किया जाएगा। इसके बाद शपथ होगी। हिमाचल के पंचायतीराज विभाग के जॉइंट डायरेक्टर केवल शर्मा ने बताया कि एक्ट में प्रधान पद का कार्यभार संभालने से पहले शपथ अनिवार्य है। इसलिए, बीते कल शिमला जिला के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के लिए पीटरहॉफ शिमला में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। कल ही जानकी दास के शव का शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर पैतृक निवास दलगांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनकी अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए और जानकी दास को अंतिम विदाई दी। हीना के परिजनों ने कर दिया था सूचित: SDM अंतिम संस्कार के कारण जानकी दास की प्रधान पत्नी हीना की सोमवार को शपथ नहीं हो सकी। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि हीना देवी के किसी रिश्तेदार ने उन्हें सूचना दे दी थी कि पति के अंतिम संस्कार के कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएगी। शपथ के लिए नई तिथि डीसी कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद तय की जाएगी। रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाले थे जानकी दास जानकी दास मूल रूप से शिमला जिला रोहड़ू के दलगांव क्षेत्र के रहने वाले थे। वह लंबे समय से चंडीगढ़ में रह रहे थे। उनकी पत्नी हीना हाल संपन्न पंचायत चुनाव में दलगांव पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं। जानकी दास की सोमवार को चंडीगढ़ में गोली मारकर हत्या बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की बीते सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को दो हमलावरों ने अंजाम दिया।दोनों CCTV फुटेज में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही मुंह पर मास्क पहन रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पहुंची पुलिस अब तक की जांच में पता चला है कि हत्या करने वाले बदमाशों के तार जम्मू-कश्मीर के राजौरी के निकले। आरोपियों की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीमें जम्मू-कश्मीर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी चंडीगढ़ आते-जाते रहे हैं। पुलिस आरोपियों के ठिकानों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। डेढ़ फुट दूरी से चलाई गोलियां कैशियर पर करीब डेढ़ फुट की दूरी से गोलियां चलाई गईं, जिससे गोलियां उनके शरीर के आर-पार हो गईं। वहीं, एक गोली उनकी पसली में फंसी रह गई। हमलावरों ने कैशियर को करीब 11 गोलियां मारी हैं। चंडीगढ़ पुलिस अभी तक तीनों हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles