![]()
शिमला के रोहड़ू की दलगांव पंचायत की महिला प्रधान के पति जानकी दास को चंडीगढ़ में गोलियों से भूनने वाले दो आरोपियों का आज सुबह एनकाउंटर किया गया। जम्मू कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब दोनों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस एनकाउंटर में दोनों घायल हो गए। एनकाउंटर के बाद जानकी दास के भाई दर्शन दास ने कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ कि आरोपी जिंदा बच गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने मेरे भाई जानकी दास को गोलियों से भूना गया है, ठीक उसी तरह आरोपियों को भी एनकाउंटर में भूनना चाहिए था। एनकाउंटर में गोली सीने पर चलानी चाहिए थी दर्शन दास ने कहा कि एनकाउंटर में गोली सीने पर चलानी चाहिए थी, ताकि उनके भाई को भी इंसाफ मिल पाता। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से मांग की है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर उसका भी एनकाउंटर किया जाए, जिन्होंने मेरे बेकसूर भाई को मारा है और पूरे परिवार को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। चंडीगढ़ के मेडिकल स्टोर में फायरिंग में हुई थी मौत दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की बीते सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को दो हमलावरों ने अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में तीन आरोपी नामजद है। आज सुबह पांच बजे एनकाउंटर आज सुबह तड़के साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-25 इलाके में एनकाउंटर किया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपियों को पुलिस चंडीगढ़ लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी, जिसमे आरोपी सन्नी मेहरा और आर्यन घायल हो गए। पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को भी गर्दन में चोट लगी है।
Source link
चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर:भाई बोले-जिंदा बचने का दुख, सीने पर चलानी चाहिए थी गोली, तीसरे को जल्द पकड़ने की मांग







