spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में बड़ा फेरबदल:20 अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर; ब्रांच इंचार्ज और क्लर्कों के प्रभार भी बदले




चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में कामकाज को सुचारू बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ऑफिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले और नई तैनाती तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस आदेश में कई ब्रांच इंचार्ज के विभाग बदले गए हैं। संजय वात्स को CIA-I और II में भेजा गया है, जबकि नम्रता खन्ना को उनकी जगह दूसरे सेक्शन में लगाया गया है। गुरबचन सिंह और प्रदीप चोपड़ा के बीच भी जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है। सीनियर और जूनियर स्टाफ में भी बदलाव सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। जय भगवान और नरेंद्र वर्मा की ड्यूटी आपस में बदली गई है। इसी तरह मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को नई शाखाओं में भेजा गया है। सुरिंदर मोहन को अकाउंटेंट शाखा में तैनात किया गया है, जिससे पूनम रानी और गुरिंदर बिर सिंह को अतिरिक्त चार्ज से राहत मिल गई है। नई पोस्टिंग और जॉइनिंग भी शामिल अनिल कुमार को SDM (सेंट्रल) के रीडर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ईशा शर्मा को SDM (साउथ) ऑफिस में भेजा गया है और नए जॉइन करने वाले कृष्ण को CIA शाखा में तैनात किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को इसकी कॉपी भेज दी गई है ताकि तुरंत नई व्यवस्था लागू की जा सके। यहां देखे ऑर्डर की कॉपी…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles