spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घर बैठे आईएएस की तैयारी:पीयू लाएगा ऑनलाइन कोचिंग, अगस्त-सितंबर से बैच, 200 कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए मौका



पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द ही सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा शुरू करने जा रही है। यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कंपीटिटिव एग्जामिनेशंस’ के जरिए पीयू से संबद्ध 200 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर बेहतर गाइडेंस मिलेगी। डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. रवि इंदर सिंह ने बताया कि यह पहल खासतौर पर उन ग्रामीण और दूर-दराज के स्टूडेंट्स के लिए है, जो आर्थिक कारणों या शहर में रहने के खर्च के कारण कोचिंग नहीं ले पाते। ऑनरेरी डायरेक्टर प्रो. ज्योति रत्तन के मुताबिक, 15 सदस्यीय कमेटी फीस तय कर रही है। यह बेहद कम होगी और रिजर्व कैटेगरी को यहां भी रियायत मिलेगी। गवर्नर से मिली ग्रांट से हाइब्रिड क्लासरूम तैयार हो रहे हैं। वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं… एक्सपर्ट फैकल्टी और मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड… कोचिंग के लिए रिसोर्स पर्सन्स की लिस्ट वीसी से अप्रूव्ड है। इसमें अनुभवी शिक्षक और प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव रखने वाले एक्सपर्ट्स शामिल हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स के फीडबैक के आधार पर ही आगे कंटिन्यू किया जाता है। पीयू का यह सेंटर पहले से ही बेहतरीन नतीजे दे रहा है। इसे सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से भी मंजूरी मिली हुई है। पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड आईएस: 1 (फाइनल), 3 (प्रिलिम्स) पीसीएस (ज्यूडिशरी/एग्जिक्यूटिव): 28 एचसीएस/एचएएस: 9 आईआरएस: 1 यूजीसी नेट: 14



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles