spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोदाम चोरी मामले में टैक्सी यूनियन प्रधान गिरफ्तार:जगराओं में दो साथी फरार; समर्थन में उतरे सदस्य, निष्पक्ष जांच की मांग की




जगराओं के सिधवां बेट इलाके में चोरी के एक मामले में महिंद्रा पिकअप टैक्सी यूनियन के प्रधान मनदीप सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। दूसरी ओर, यूनियन ने अपने प्रधान को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला 30 जून की रात हुई चोरी से संबंधित है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी सिधवां बेट ने पुलिस को बताया कि किशपुरा रोड स्थित एसके मशीनरी स्टोर के पास उनके गोदाम से विभिन्न कंपनियों के 20 तेल के कैन, एक टेबल फैन और पानी की पाइप का एक बंडल चोरी हो गया था। थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी सिधवां बेट तथा गुरमीत सिंह निवासी गांव सलेमपुरा के रूप में हुई है। संदीप कुमार की पड़ताल के बाद मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुरप्रीत सिंह और गुरमीत सिंह की तलाश जारी है। पीड़ित संदीप कुमार के अनुसार, चोरी किया गया तेल बेचने के लिए आरोपी मनदीप सिंह एक दुकानदार के पास पहुंचा था। दुकानदार को तेल पर संदेह हुआ, तो उसने मूल दुकानदार (शिकायतकर्ता) से संपर्क किया। मनदीप जैसे ही तेल लेकर वहां पहुंचा, उसे मौके पर पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के समर्थन में उतरे टैक्सी यूनियन के सदस्य आरोपी मनदीप सिंह के समर्थन में महिंद्रा पिकअप टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए धरना दिया। यूनियन का आरोप है कि उनके प्रधान ने गाड़ियों में इस्तेमाल के लिए किसी व्यक्ति से तेल खरीदा था। वे बचा हुआ तेल लौटाने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास गए थे, लेकिन उन्हें चोरी के मामले में झूठा फंसा दिया गया। यूनियन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles