Related Posts

गैंगस्टर डोनी बल की धमकी, AAP-MLA ग्यासपुरा को मारेंगे:लुधियाना में एमएलए-पायल के सहसोगी को घेरा, कहा-अपना हिसाब लगा लो, DGP को शिकायत




लुधियाना के पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को गैंगस्टर डोनी बल ने विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पायल में विधायक के नजदीकी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी बाल के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे जान से मारने की धमकी दी। डोली बल के गुर्गों ने उसे कहा कि तुम विधायक से जड़े हो अपना हिसाब चुकता कर लो। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ग्यासपुरा ने अब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इस संबंध में पत्र लिखा है और कुछ मांगें की हैं। जिसमें खुद की और अपने सहयोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विधायक ने डीजीपी को लिखे पत्र में लिखी ये अहम बातें… गैंगस्टर MLA को बोला-तेरा दूसरा नंबर पहला जल्ले का गैंगस्टर ने जब अविनाशप्रीत जल्ला को फोन किया उस समय वो एमएलए मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के दफ्तर में था। गैंगस्टर ने अपना नाम नोनी बल बताया और जल्ला को कहा कि तेरे घर जो बड़े से बड़ा नुकसान होगा वो मैंने करना ही करना है। मैंने नहीं देखना कि क्या हो गया? उसके बाद जल्ला ने पूछा कि उसकी गलती क्या है उस पर गैंगस्टर ने कहा कि वो ग्यासपुरा के साथ खड़ा है। उसके बाद एमएलए ग्यासपुरा ने बात करनी शुरू की। एमएल ने पूछा कि तू कौन बाले रहा है जिस पर उसने अपना नाम नोनी बल बताया। उसने एमएलए को भी कहा कि तू अपना बचाव कर। जिस पर एमएलए ने कहा कि तेरे जैसे मैंने कई देखे हैं। तुम अपने नंबर से फोन नहीं कर सकते और विदेशों में जाकर छिपे हो और यहां नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ा रहे हो। तू मेरे बारे में पता कर ले और गलत फहमी में मत रहना। जिस पर गैंगस्टर ने कहा कि तेरे को सरेआम मारके वीडियो डालूंगा तब देखना। तुझे मेरे भाई जरूर मिलेंगे तेरे से वादा रहा। तेरा नुकसान नहीं किया तो देखना। तुझे मारेंगे और पता भी नहीं चलेगा। पहले तेरे बंदे जल्ला को मारेंगे और दो नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने कहा कि पहले मुझे मार फिर जल्ले को मारना। उसके बाद एमएलए ने उसे कहा कि तुम बाहर से नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। तुम खुद आ जाओ तब पतला लेगेगा कि तुम हो क्या। DGP से एमएलए ने की ये मांग एमएलए ग्यासपुरा ने डीजीपी गौरव यादव को लिखे पत्र में चार प्रमुख डिमांड रखी हैं। उन्होंने लिखा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।मेरी और मेरे सहयोगियों की सुरक्षा और मजबूत की जाए और इन अंतरराष्ट्रीय धमकियों के स्रोतों की गहन जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें