spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में VIP काफिले में घुसी ब्रेजा कार:सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस ने मौके पर पकड़ा, नशे में था ड्राइवर




गुरुग्राम के सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी के दौरान एक सरकारी वाहन को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएलएफ फेज-2 में तैनात पुलिसकर्मी महेश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 10:20 बजे वे एक वीआईपी काफिले में एमएस बिट्टा की पायलटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मारुति ब्रेजा कार (HR36AS 1938) ने उनकी सरकारी गाड़ी को तीन बार ओवरटेक किया और फिर अचानक बीच में घुसकर पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से सरकारी वाहन की पीछे की लाइट, साइड विंडिंग और बंपर डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी कार ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ा घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही कार और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपी ड्राइवर की पहचान सुनील उर्फ विक्की के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कराया। डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में शराब की गंध (स्मेल ऑफ अल्कोहल) की पुष्टि की। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ विक्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। संबंधित वाहन को थाना परिसर में जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles