spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में लूट-हत्या का आरोपी गिरफ्तार:3 साथी पहले पकड़े जा चुके, विरोध करने पर किया था हमला; बिहार का रहने वाला




गुरुग्राम जिले में पुलिस ने मोबाइल फोन और पर्स छीनने के बाद एक युवक की हत्या के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के 24 वर्षीय राजेश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिनों के रिमांड पर लिया है। यह घटना जनवरी माह की है, जब एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने घायल को बयान देने की स्थिति में नहीं बताया और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 16 जनवरी को पुलिस फिर पीजीआई रोहतक पहुंची, जहां डॉक्टरों ने एक बार फिर उसे बयान देने के लिए अयोग्य बताया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 3 आरोपी पहले पकड़े जा चुके पुलिस जांच में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के 28 वर्षीय बीरबल ओरान के रूप में हुई। इसके बाद, पुलिस मृतक के किराए के कमरे, गांव नाथूपुर पहुंची। मृतक की बहन की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-3 में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 जनवरी को इस मामले में शामिल 3 आरोपियों को नाथूपुर बिहारी मंडी से गिरफ्तार किया था। अब, पुलिस ने 1 जून को चौथे आरोपी राजेश मंडल को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। ईंट-पत्थरों से किया था हमला पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश मंडल ने बताया कि 14 जनवरी की रात वह अपने साथियों नरेश, राजू और विपिन के साथ नाथूपुर मंडी स्थित शराब के ठेके के पास खड़ा था। इसी दौरान बीरबल ओरान वहां पहुंचा। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब बीरबल ने उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने उस पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की पूछताछ और बरामदगी के लिए जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles