![]()
गुरुग्राम के बजघेड़ा क्षेत्र में रोड़ी से भरे एक डंपर के नीचे दबकर 16 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई। यह घटना 2 जुलाई की रात हुई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रियांशु के रूप में हुई है। मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद मौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 12:40 बजे उनका बेटा प्रियांशु, डंपर ड्राइवर के साथ रोड़ी से भरा डंपर लेकर सेक्टर-113 स्थित स्टॉक यार्ड पहुंचा था। आरोप है कि ड्राइवर ने प्रियांशु को डंपर का पिछला डाला खोलने के लिए नीचे उतारा। जैसे ही प्रियांशु ने डंपर का डाला खोला, उस पर अचानक भारी मात्रा में रोड़ी गिर गई, जिससे उसके पैर दब गए। मदद के लिए चिल्लाता रहा लड़का प्रियांशु ने मदद के लिए ड्राइवर को आवाज लगाई, लेकिन ड्राइवर ने उसकी बात नहीं सुनी और डंपर का प्रेशर उठाकर पूरी रोड़ी खाली कर दी। इससे प्रियांशु पूरी तरह रोड़ी में दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और ERV टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से प्रियांशु को रोड़ी के ढेर से बाहर निकाला और इलाज के लिए पालम विहार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डंपर ड्राइवर के खिलाफ एफआरआई दर्ज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल की गहन जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया था। मृतक के पिता की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गुरुग्राम में रोड़ी के नीचे दबकर हेल्पर की मौत:मदद के लिए चिल्लाता रहा लड़का, ड्राइवर ने पलट दिया पूरा डंपर






