spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में टायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार:53 टायर, 8 रिम और अलॉय व्हील बरामद; पूछताछ में 16 वारदात कबूल की




गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 53 टायर, 8 रिम और 8 अलॉय व्हील बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 9 मई को दर्ज एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें सेक्टर-93 स्थित एमआरजी बालकनी सोसायटी के बाहर खड़ी एक कार से चारों टायर और रिम चोरी होने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान 28 वर्षीय सागर, निवासी शक्ति पार्क, गुरुग्राम और 35 वर्षीय नवीन, निवासी गांव उजीना, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। सागर को 26 मई को शक्ति पार्क से और नवीन को 27 मई को एनएच-8 सर्विस रोड, राजनगर से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। 1500 से 2000 रुपए प्रति टायर के हिसाब से बेचता था पूछताछ में सागर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सोसायटियों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करता था। इसके बाद जैक की मदद से वाहनों के टायर और रिम चोरी कर लेता था। नवीन चोरी किए गए टायर खरीदने का काम करता था, जिसे सागर 1500 से 2000 रुपए प्रति टायर के हिसाब से बेचता था। टायर चोरी की 16 वारदात कबूल की पुलिस जांच में सागर ने गुरुग्राम में टायर चोरी की 16 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 53 टायर, 8 रिम, 8 अलॉय व्हील, एक जैक और 600 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस आज, 30 मई को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles