spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' यात्रा आज:मोनू मानेसर की अगुवाई में गोरक्षक डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे




गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और संपूर्ण भारत में गौहत्या को पूरी तरह समाप्त करने की मांगों को लेकर आज गुरुग्राम शहर में एक विशाल ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बजरंग दल के प्रमुख सदस्य और चर्चित गौरक्षक मोनू मानेसर की अगुवाई में निकाली जा रही इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में गौरक्षक, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और गौ-समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी समर्थक और गौरक्षक कमान सराय ग्राउंड में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। यहां एक संक्षिप्त सभा के बाद यह यात्रा विधिवत रूप से प्रस्थान करेगी है। यह यात्रा कमान सराय ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख व्यस्त इलाकों जैसे अग्रसेन चौक, डाकखाना चौक, सदर बाजार, सोहना चौक और राजीव चौक से होते हुए गुजरेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव लघु सचिवालय होगा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय’ का गठन करने की मांग इस दौरान मोनू मानेसर ने पुरजोर शब्दों में केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में गायों के संरक्षण के लिए एक अलग ‘केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय’ का गठन किया जाए। साथ ही, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में एक समान और बेहद सख्त केंद्रीय कानून लागू किया जाए। इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles