![]()
गुरुग्राम में सेक्टर-34 स्थित नगर निगम (MCG) कार्यालय और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें निगम दफ्तर और मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सरकारी परिसर खाली कराया गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तुरंत सेक्टर-34 स्थित मुख्यालय पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे सरकारी परिसर को खाली करा लिया गया और कर्मचारियों के साथ-साथ वहां काम से आए आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Source link
गुरुग्राम नगर निगम-मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से थ्रेट भेजा गया, स्टाफ बाहर निकाला, पुलिस ने सर्चिंग शुरू की







