spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल विवाद ने फिर पकड़ा तूल:ट्रोलर ने पूछा-गुरप्रीत घुग्गी कैसे हैं, लव गिल ने 34सेंकेंड के वीडियो से दिया जवाब




पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कलाकार गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल (लवप्रीत कौर) को लेकर उपजा विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया। लव गिल को सोशल मीडिया पर गुरप्रीत गुग्गी के बारे में पूछकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल किए जाने से नाराज लव गिल ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की और ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया है। लव गिल ने बकायदा एक ट्रोलर के कमेंट का स्क्रिन शॉट अपनी स्टोरी के साथ शेयर किया है। ट्रोलर ने लव गिल से पूछा कि गुरप्रीत घुग्गी कैसे हैं। ऐसा उसने एक बार नहीं कई बार लव गिल से पूछा है। जिस पर उसने जवाब देते हुए कहा कि उनका हाल जानना है तो सीधा उनके इंटाग्राम पर ही मैसेज करके पूछ ले। ट्रोलर ने लव गिल से पहले पूछा घुग्गी कैसे हैं। दूसरा मैसेज भेजा और पूछा कि घुग्गी कहां हैं और तीसरे मैसेज में फिर लिखा घुग्गी कैसे हैं। दरअसल फ्रेशी कैनेडियन ने कुछ समय पहले गुरप्रीत घुग्गी पर लव गिल को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। तब से ही लव गिल को सोशल मीडिया पर गुरप्रीत घुग्गी के नाम से ट्रोल किया जा रहा है। 34 सेकेंड के वीडियो में लव गिल ने क्या कहा, जानिए… मैंने जिस लड़के की आईडी का यह स्क्रीनशॉट डाला है, बेचारा इतना ज्यादा चिंतित है कि मुझसे ही घुग्गी पाजी का हाल पूछे जा रहा है। मेरे भाई, मेरी बात सुन, मैंने उन्हें अपनी कई पोस्ट्स के अंदर टैग किया हुआ है। तू सीधा जाकर उन्हें मैसेज कर और उनका हाल पूछ ले। शायद इससे तेरी जान में जान आ जाए और तुझे थोड़ी शांति मिले। तू इतना दुखी मत हो। तुझे बड़ी टेंशन हो रही है, तो तू सीधा उन्हें ही मैसेज करके उनका हाल-चाल जान ले। हम इंस्टाग्राम पर उन्हें डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं,इसलिए उन्हें मैसेज करके उन्हीं से हाल पूछ लो।इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इस विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्या था पूरा मामला? सोशल मीडिया पर फ्रेशी कैनेडियन ने गुरप्रीत घुग्गी पर लव गिल को लेकर निजी टिप्पणियां की। उसने घुग्गी को लेकर आपत्तिजनक बातें कह दी थी। जिसके बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया। एक्ट्रेस और गुरप्रीत घुग्गी को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच निजी संबंध थे। यह भी कहा गया कि मामले को दबाने के लिए गुरप्रीत घुग्गी ने 5 करोड़ रुपए का समझौता किया। हालांकि उसके बाद गुरप्रीत घुग्गी व लव गिल ने इसे पूरी तरह से झूठा बताया था और फिर घुग्गी ने भी इसे बदनाम करने की साजिश बताया था। गुरप्रीत घुग्गी ने कही थी ये अहम बातें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles