spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में बोलेरो कैंपर से भिड़ी बाइक:एक युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच




गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर गांव वड़ैच के पास हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोटरसाइकिल और बोलेरो कैंपर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर गांव वड़ैच के पास हुआ। यहां एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही काहनूवान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को थाने पहुंचाया पुलिस ने दूसरे घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सुखपिंदर सिंह (पुत्र मकंद सिंह, निवासी नैणेकोट, हाल निवासी काहनूवान) के रूप में हुई है। घायल युवक अरशदीप सिंह (पुत्र वरिंदर सिंह, निवासी कीड़ी अफगाना, थाना काहनूवान) है। दोनों युवक कोट टोडर मल से सठियाली की ओर जा रहे थे, तभी गांव वड़ैच के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं, जीप मालिक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। काहनूवान थाना के ड्यूटी अधिकारी थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles