spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खेड़ी गुजरान कॉलेज में शुरू हुआ बीएससी लाइफ साइंस कोर्स:15 जून तक होंगे आवेदन, मेडिकल और बायोटेक्नोलॉजी वाले छात्रों को फायदा




फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से बीएससी लाइफ साइंस पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। कॉलेज प्रशासन ने कोर्स से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां संस्थान के पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं। इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय में पहली बार विज्ञान संकाय के अंतर्गत किसी स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो मेडिकल, पैरामेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 1 हजार छात्र कर रह पढ़ाई खेड़ी गुजरान कॉलेज में वर्तमान में विभिन्न विषयों में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश विद्यार्थी इसी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करते हैं। लंबे समय से यहां विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग उठ रही थी। पिछले शैक्षणिक सत्र में भी प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बीएससी लाइफ साइंस कोर्स शुरू करने की मांग रखी थी। दूसरी बार में मिली मंजूरी कॉलेज प्रबंधन ने पहले भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उस समय स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दोबारा भेजे गए प्रस्ताव को इस बार मंजूरी मिल गई। स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। हेल्प डेस्क बनाई गई प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। छात्रों की सहायता के लिए एडमिशन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। सीटों की संख्या, फीस, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज आकर भी प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles