Related Posts

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी:फेसबुक फ्रेंड से शुरू हुआ जाल, पंचकूला के पिता से बेटे ने मंगवाए 15 लाख




हरियाणा के पंचकूला निवासी बुजुर्ग से उनके बेटे के जरिए साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 83.22 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरुआत कर वॉट्सएप चैट, फर्जी वेबसाइट और ट्रेडिंग ऐप के जरिए जाल बिछाया। मामले में साइबर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से पंचकूला में किराये पर रह रहे हैं और मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उनका बेटा नोएडा में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। जो इन दिनों दुबई में है। शिकायत के अनुसार, बेटे को मार्च 2026 में फेसबुक पर “अनन्या मल्होत्रा” नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती ने उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पहले छोटा मुनाफा दिखाकर बढ़ाया भरोसा
ठगों ने शुरुआत में कम रकम निवेश करवाकर कुछ मुनाफा दिखाया, जिससे विश्वास बढ़ गया। इसके बाद बेटे को अलग-अलग लिंक भेजकर फर्जी वेबसाइट पर ट्रेडिंग अकाउंट बनवाया गया। “नीतीश कुमार” नाम के व्यक्ति को एक्सपर्ट बताकर उससे भी संपर्क करवाया गया, जिसने हर ट्रेड पर कमीशन लेना शुरू कर दिया। कमिशन और फीस के नाम पर लाखों की उगाही
धीरे-धीरे ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी के जरिए लाखों रुपए ट्रांसफर करवाए। मुनाफा बढ़ता दिखाकर उसे निकालने के लिए भारी “कमिशन” और “वेरिफिकेशन फीस” मांगी गई। इसी दौरान बेटे ने अपने पिता से 15 लाख रुपए मंगवाए, जो उन्होंने RTGS के जरिए उसके खाते में भेजे। कुल मिलाकर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 83,22,928 रुपए हड़प लिए। जब ठगों ने पैसे निकालने के लिए और 35 लाख रुपए की मांग की, तब बेटे को शक हुआ। पैसे देने से इनकार करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। साइबर थाना में केस दर्ज
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में धारा 318(4) और 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फर्जी वेबसाइट, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें