Top 5 This Week

Related Posts

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप:कई इमारते गिरीं, मकान खाली कराए गए, सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर




दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। स्थानीय समय के मुताबिक भूकंप सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) और कोलंबिया की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार इलाके में था। चोको प्रांत की गवर्नर नुबिया कैरोलिना ने बताया कि भूकंप में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। क्विब्डो में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और जल्द ही पहली आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। भूकंप से जुड़ी 4 फोटोज हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें