spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कॉकरोच मर चुका, जेएनयू के लोग, सब हो चुका खत्म:रोहतक में पूर्वमंत्री का कांग्रेस पर तंज, बोले: चोर मचाए शोर, झूठी वाहवाही लूट रहे




रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कॉकरोच पार्टी के हाल ही में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि कॉकरोच मर चुका है। कॉकरोच नाम का लोगों को गुमराह करने वाला एक दल है, जिसमें सभी जेएनयू के लोग शामिल थे। उनकी भाषा वहीं कम्यूनिस्ट व आम आदमी पार्टी वाली थी। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कॉकरोच बनकर आए लोगों की भाषा रही कि तेरे टूकड़े होंगे भारत, लेकिन भाजपा पार्टी भारत माता की जय बोलती है। कम्युनिस्ट भाषा वाले लोग थे, कॉकरोच-कॉकरोच कुछ नहीं है, कॉकरोच तो सब खत्म हो चुके है। भाजपा देश व प्रदेश का विकास कर रही है। एसी में बैठकर आराम फरमा रहे विधायक व सांसद
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर में एक सप्ताह तक गली को लेकर इतना विवाद हुआ, क्या विधायक व सांसद लोगों के बीच आए। सांसद व विधायक तो आराम से एसी में बैठे हुए है। मैं तो वार्ड 20 के बूथ से हारा था, फिर भी जनता की सेवा करने के लिए बीच में गया। पानी का छींटा लगवाकर मचा रहे हल्ला
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के जाकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानी का छींटा लगवाकर कहा कि मैं कर आया, मैं कर आया। थोड़ा सा अपने आप को गीला करवाकर गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए, पूरे वीडियो चलवा रखे है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दो। आज प्रदेश को लूटने वाले चोर मचा रहे शोर
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने वाले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देश को लूटा, प्रदेश को लूटा। आज चोर शोर मचा रहे है। आज एक फोटो दिखाकर अपने आप ही वाहवाही लूटने में लगे हुए है। जबकि कांग्रेस ने देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। लोकतंत्र में शब्दों की मर्यादा का रखे ध्यान
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने इनेलो नेता मंजीत कन्हेली की वायरल वीडियो व अर्जुन चौटाला के एसपी-डीसी को धमकाने के मामले में कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लोकतंत्र के अंदर प्रशासन के अधिकारियों के सामने सभ्य तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। आपका स्वभाव आपके शब्दों से पता चलता है। जनता देख रही है, इसलिए अपना व्यवहार सही रखना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles