spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में विवाहिता से मांगी स्वीफ्ट गाड़ी, सोने का हार:पीट-पीटकर घर से निकाला, गर्भपात भी करवाया




कैथल में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 23 वर्षीय विवाहिता को शादी के सात महीने बाद ही दहेज के लिए बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने दहेज में लड़की से स्विफ्ट गाड़ी और सोने का हार लाने की मांग की। उसको पीट पीटकर घर से निकाल दिया। जब वह गर्भवती हुई तो पति व सास ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस संबंध में विवाहिता ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नवंबर 2025 में शादी हुई विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में अंबाला शहर के रहने वाले शिवम नामक लड़के से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तो शिवम व उसकी मां विजयलक्ष्मी ने उसे ठीक-ठाक रखा, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उससे दहेज में स्विफ्ट गाड़ी लाने और सोने का हार लाने की मांग की। परिवार गाड़ी व सोना देने में सक्षम नहीं उसका परिवार इतना खर्च करने में सक्षम नहीं था। ऐसे में आरोपियों में उसे पीट-पीट कर घर से भगा दिया और वह अपने मायके में आ गई। ससुराल में रहते हुए जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति व सास ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया, जिससे वह कई दिनों तक बीमार रही। अब भी ससुराल वाले उसे बार-बार परेशान कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस चीका थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles