spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में मजदूरों ने किया जींद हाइवे जाम:बोले-एक सप्ताह से रोटी लेकर आ रहे, नहीं मिल रहा मंडी में काम




कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी में काम न मिलने से मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। मजदूरों और पल्लेदारों ने जींद कैथल रोड पर पेड़ों की टहनियां रखकर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे मजदूरों ने कहा कि वे पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना मंडी में काम की तलाश में आ रहे हैं, लेकिन उठान न होने के कारण उनको काम नहीं मिल रहा। जाम की सूचना पाकर पुलिस और डीएफएससी की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाकर करीब आधे घंट बाद जाम खुलवाया। सुबह रोटी लेकर आते हैं और खाली हाथ लौटते हैं जाम लगा रहे मजदूर सुरेश, रामपाल, रोशन व राहुल ने कहा कि वे कई दिन से इस उम्मीद से मंडी में लेबर के लिए आ रहे हैं कि आज काम मिल जाएगा। सुबह घर से रोटी लेकर आते हैं और दोपहर को खाकर खाली हाथ घर लौट जाते हैं। बच्चे इंतजार कर रहे होते हैं कि पिता मजदूरी करके कुछ घर लाएंगे, लेकिन मजदूरी मिलना तो दूर, शहर आने के लिए खर्च भी खुद करना पड़ रहा है। मंडी में करीब 12 लाख कट्टे गेहूं पड़ी मजदूरों ने बताया कि मंडी में करीब 12 लाख कट्टे गेहूं पड़ी है। इसके अलावा खुली फसल से भी मंडी अटी पड़ी है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस अनदेखी का खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार पर भी अधिकारियों द्वारा कोई सख्ती नहीं की जा रही है। मंडी से रोजाना 70 हजार कट्‌टे उठान होना चाहिए, लेकिन 1000 बैग भी नहीं उठ रहे। मजदूरों ने मांग की कि उठान का कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि मजदूरों को काम मिल सके। मौके पर पहुंचे डीएफएससी विरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मजदूरों ने जाम लगाया है। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के चलते थोड़ी देरी हुई है। जल्द ही उठान का कार्य पूरा करवाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles