![]()
कैथल के पूंडरी में चोर एक मकान से लाखों रुपए के सोना व चांदी के गहने और करीब तीन लाख 83 हजार रुपए चोरी करके ले गए। इस दौरान मकान की महिला मालकीन अपनी बेटी के घर गई हुई थी। पड़ौसियों ने उनको कॉल करके चोरी की घटना के बारे में बताया। इस संबंध में महिला ने पूंडरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र गई थी महिला पूंडरी निवासी रेशमा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद से वह बीमार रहने लग गई थी। उसकी चार बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं और बेटा विदेश में रहता है। तबीयत ठीक न रहने के कारण वह अपनी लड़की के पास इलाज करवाने के लिए कुरुक्षेत्र चली गई। आज रात को अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस गए और घर से सारा कीमती सामान लूट कर ले गए, जिसमें सोने-चांदी के गहने व कैश मौजूद था। ये सामान चोरी हुआ चोर उनके घर से एक जोड़ी कानों की बाली, 1 जोड़ी टोप्स, 1 जैन्टस रिंग, 3-4 नोजपिन, चार चांदी की पायल की जोड़ी, एक जोड़ी कड़ा और 3 लाख 83 हजार रुपए चोरी करके ले गए। 1 लाख 83 हजार रुपए उनके खेत का ठेका आया था और दो लाख रुपए किसी से लेकर रखे हुए थे। उन्हें चोरी के बारे में रात करीब ढाई बजे पड़ौसियों ने बताया। चोर उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी काट कर साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना के जाचं अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में मकान से गहने और 3.83 लाख रुपए चोरी:बेटी के पास गई थी महिला, पति की मौत हो चुकी







