![]()
कैथल जिले के पाई गांव में कबड्डी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खिलाड़ी मंगलवार को अपने घर पर कमरे में बैठा था। अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। उसकी मां उसे काफी देर तक आवाज देती रही लेकिन वह नहीं बोला। इसके बाद उसकी मां कमरे में पहुंची और बेटे को बेहोशी की हालत में पाया। उसने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 23 वर्षीय खिलाड़ी सागर ढुल के पिता की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा उसकी एक बहन भी है। गोल्ड मेडल जीत चुका था सागर कबड्डी कोच शमशेर सिंह ने बताया कि पाई के कबड्डी खिलाड़ी सागर ढुल ने करीब 10 साल पहले साल पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था। इसके बाद पहली बार नेशनल स्तर पर साल 2018 में पहली बार अंडर-19 आयु वर्ग में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर हुई हरियाणा स्टाइल ओपन कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गोवा की टीम में खेलते हुए 2023 में गोवा में ही हुई अंडर-23 सर्कल कबड्डी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब यह खिलाड़ी इंटरनेशन कबड्डी मैच खेलने की तैयारी कर रहा था। खिलाड़ी की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है। बताया जा रहा है कि सागर ढुल की शादी के बारे में बातचीत चल रही थी। परिवार वाले उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। इससे पहले ही सागर की मौत हो गई।
Source link
कैथल में कबड्डी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत:कमरे में बैठा था, मां लगाती रही आवाज; नेशनल लेवल पर जीता था गोल्ड







