spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

केंद्रीय जेल अमृतसर में 'प्रोजेक्ट उड़ान' शुरू:राज्यपाल कटारिया ने महिला बंदियों के पुनर्वास के लिए कौशल विकास केंद्र का किया उद्घाटन




केंद्रीय जेल अमृतसर से महिला बंदियों के पुनर्वास की दिशा में एक नई और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ लॉन्च किया है, जिसके तहत महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई, वस्त्र शिल्प और आधुनिक फैशन तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय जेल में स्थापित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्यपाल ने कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पुनर्वास में शिक्षा, कौशल विकास और श्रम की गरिमा की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उद्योग और सरकार के साझा प्रयासों से ऐसे मॉडल तैयार किए जा सकते हैं, जो समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा दें। इस दौरान राज्यपाल ने कौशल विकास केंद्र को सिलाई मशीनें भी भेंट कीं और महिला बंदियों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रोजगार से जोड़ने पर पीएचडीसीसीआई का जोर पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चैप्टर के चेयरमैन करण गिलहोत्रा ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य महिला बंदियों को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा हुनर सिखाना है, जिससे वे जेल से बाहर आने के बाद सम्मानजनक रोजगार हासिल कर सकें। वहीं, रीजनल फैशन टेक्स एंड टेक फोरम की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा ने बताया कि स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा के सहयोग से महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका कहना था कि ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ महिलाओं में आत्मविश्वास और उद्यमिता की भावना विकसित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles