spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरूक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम:करनाल STF ने गैंग के तीन बदमाश दबोचे,शुभम समेत आशु और विकास गिरफ्तार




करनाल एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हुआ, जिसके बाद दो और बदमाशों को पंजाब से काबू किया गया। शुभम के पास से हथियार बरामद
एसटीएफ ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस मिले हैं। पूछताछ में शुभम ने कई अहम खुलासे किए और अपने दो साथियों के बारे में जानकारी दी। पंजाब से आशु और विकास भी गिरफ्तार
शुभम की निशानदेही पर एसटीएफ ने पंजाब में दबिश देकर उसके दो साथी आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। कई शहरों में चला चुके हैं गोलियां
पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पहले भी पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ये लोग फिरौती मांगने का काम करते हैं और पैसे न मिलने पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाते हैं। काला राणा गैंग से जुड़े हैं आरोपी
जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बदमाश काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग प्रदेश और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे
एसटीएफ इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपियों का रिमांड लिया था। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य साथियों की तलाश भी जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles