कुरुक्षेत्र पुलिस ने 7 साल पुराने गुमशुदगी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने साल 2019 से लापता महिला को बरामद किया। महिला को पानीपत से तलाशने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके परिवार के हवाले कर दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। जमीन की बिक्री की जानकारी मिलने पर उसकी बेटी ने पुलिस से शिकायत की। बेटी ने उसकी मां के 2019 से लापता होने की बात बताई, फिर वह जमीन की रजिस्ट्री कैसे कर सकती है। इस शिकायत पर पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। 7 साल पहले हुई थी लापता पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर 2019 को व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी 7 नवंबर 2019 की दोपहर बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। दंपती के 2 बच्चे हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना इस्माईलाबाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने महिला की तलाश की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटी की शिकायत बनी जांच का आधार करीब 7 साल बाद मामला उस समय फिर चर्चा में आया, जब महिला ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर सवाल उठाया कि जो महिला वर्षों से गुमशुदा है, वह जमीन की बिक्री कैसे कर सकती है। शिकायत के बाद पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाले और महिला की तलाश शुरू की। पानीपत से किया बरामद महिला पानीपत में किसी व्यक्ति के साथ रहती थी। पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया।
Source link
कुरुक्षेत्र से लापता महिला 7 साल बाद मिली:जमीन की रजिस्ट्री ने खोला राज, अपने हिस्से की भूमि बेची थी, पानीपत से लाई पुलिस
