Top 5 This Week

Related Posts

कुरुक्षेत्र में सांप के डसने से बच्चे की मौत:सातवीं क्लास में पढ़ता था, रात को सोते समय डसा, बिस्तर के अंदर छुपा मिला




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के गोबिंदगढ़ गांव में सांप के काटने से 7वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत हो गई। सुबह बच्चे के पिता ने उसे उठाने की कोशिश की। जांच करने पर पता चला कि बच्चे को शरीर पर सांप के काटने के निशान थे। वे बच्चे को लेकर अस्पताल भी गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान 12 साल के तनीश के रूप में हुई। परिवार को रात तक इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि बिस्तर में सांप छिपा हुआ है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। सांप बच्चे के बिस्तर में पड़ा हुआ मिला। रात को सोया, सुबह नहीं उठा ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा तनीश रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। काफी आवाज लगाने के बाद भी उसने कोई हलचल नहीं की। इसके बाद करीब से देखा तो उसके शरीर पर सांप के डसने के निशान दिखाई दिए। कमरे में शुरू की सांप की तलाश घटना का पता चलते ही उन्होंने पूरे कमरे और बिस्तर की तलाश शुरू की। सांप के रात के समय बिस्तर में घुसने की आशंका है। उसी दौरान उसने सो रहे बच्चे को डस लिया। सुबह तक किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना की जानकारी मिलते ही घर पहुंचने लगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें