spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किडनी रैकेट मामले में सुख सेवा अस्पताल सील:एसडीएम के आदेश पर एक्शन, मुख्य गेट पर लगाया ताला; SIT करेगी मामले की जांच




मोहाली में किडनी रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने डीसी के दिशा-निर्देश पर एसडीएम खरड़ द्वारा जारी आदेश के बाद सुख सेवा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को सील कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है। अस्पताल को सील किए जाने के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। उस समय अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था, हालांकि स्टाफ मौजूद था, जिसे बाहर निकाल दिया गया। टीम ने अस्पताल के आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर सहित सभी कमरों को सील किया और मुख्य गेट पर भी सील लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT में एसपी मनप्रीत सिंह, डीएसपी करण सिंह संधू और सिटी खरड़ के एसएचओ अमरिंदर सिंह को शामिल किया गया है। यह टीम संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। 2 दिन पहले अस्पताल में हुई थी रेड यह मामला सोमवार देर रात तब सामने आया, जब स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान आईसीयू से दो संदिग्ध किडनी ट्रांसप्लांट मामलों का खुलासा हुआ। मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें मरीजों के अटेंडेंट बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर अभी फरार मामले की मुख्य आरोपी, अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सन्नी एंक्लेव स्थित उनके निवास समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल SIT पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles