Top 5 This Week

Related Posts

कार सवार युवक-युवती ने एक्टिवा सवार भाइयों पर चलाईं गोलियां:जालंधर देर रात टक्कर के बाद विवाद, एक घायल अस्पताल में भर्ती




जालंधर जिले के नूरमहल इलाके में देर रात गोलीबारी की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कार सवार एक युवक और युवती ने एक्टिवा सवार दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नवदीप सिंह नाम का युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। बिलगा थाना क्षेत्र के उप्पल भूपा गांव के निवासी और पीड़ित के भाई हैप्पी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने भाई नवदीप के साथ एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर नूरमहल जा रहे थे। जब वे नूरमहल के उप्पल जागीर गांव के पास कैपिटल बैंक के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गैलेंज़ा कार ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। युवती के उकसाने पर युवक ने तानी पिस्तौल, पेट और कलाई में धंसी गोली टक्कर लगने के बाद कार में सवार एक युवक और एक युवती नीचे उतरे और उन्होंने सड़क पर गिरे दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच कार सवार युवती ने अचानक अपने साथी युवक को ज़ोर से चिल्लाते हुए गोली मारने के लिए उकसाया। युवती की बात सुनते ही युवक ने तुरंत अपनी पिस्तौल निकाल ली और सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली नवदीप सिंह की दाहिनी कलाई पर लगी, जबकि दूसरी गोली उसके पेट को चीरती हुई आर-पार हो गई। इस हिंसक झड़प और हमले के दौरान हैप्पी की दाहिनी बांह पर भी चोटें आईं। मदद के लिए चिल्लाए पीड़ित, लोगों को आता देख कार सहित फरार हुए आरोपी अचानक हुई इस जानलेवा गोलीबारी के बाद दोनों भाई लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े और मदद के लिए शोर मचाने लगे। गोलियों की आवाज और पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके की तरफ इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी युवक और युवती घबरा गए। पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी तुरंत अपनी गैलेंज़ा कार (नंबर PB 08 EL 0034) में सवार हुए और उप्पल जागीर गांव की तरफ तेजी से फरार हो गए। हमलावरों के भागने के बाद हैप्पी ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और मौके पर एक निजी वाहन का इंतजाम करके गंभीर रूप से घायल अपने भाई नवदीप सिंह को नकोदर के बाजवा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
आरोपियों की हुई पहचान, पुलिस ने दर्ज किया जान से मारने की नीयत का मुकदमा वारदात के बाद हुई छानबीन में पीड़ितों को आरोपियों की पहचान के बारे में पता चला। कार चला रहे युवक की पहचान हरकीरत सिंह (पुत्र सोढ़ी सिंह, निवासी सोहल जागीर गांव, थाना शाहकोट, जिला जालंधर) के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ कार में बैठी युवती की पहचान मनजोत कौर (पुत्री हरनेक सिंह, निवासी उप्पल जागीर, थाना नूरमहल, जिला जालंधर) के तौर पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने आपसी साजिश के तहत नवदीप सिंह को जान से मारने की नीयत से यह गोली चलाई थी। पुलिस ने हैप्पी के बयानों के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। ]



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें