Related Posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुके पानी में धान लगाया:संगरूर में जलभराव और खराब निकासी पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवानीगढ़ के बालद कैंचियां में मानसून के रुके पानी में धान लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मौजूदा सरकार के खराब प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गड्ढों के कारण परिवहन वाहनों को नुकसान हो रहा है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि साढ़े चार साल पहले, हलके की तत्कालीन विधायक बीबी नरिंदर कौर ने भी बालद कैंचियां पुल के पास बने इन गड्ढों को विकास कार्यों की पोल खोलने वाला बताया था। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने आप पर साधा निशाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह घराचों और हरप्रीत सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में भवानीगढ़ में कोई भी विकास कार्य पूरा नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई और शहर के गंदे पानी की निकासी (सीवरेज सिस्टम) को ठीक नहीं किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें