spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में महिला से छेड़खानी के साथ मारपीट:पति व भाई को भी डंडों से पीटा, सुबह रास्ते में बदसलूकी, रात को शराब के नशे में घर पहुंचकर किया हमला




करनाल में सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक महिला के साथ छेड़खानी, गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले रास्ते में महिला पर पानी फेंककर बदतमीजी की गई और विरोध करने पर रात को आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंच गया। यहां उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और बाद में अपने बेटे के साथ मिलकर महिला के पति और भाई पर डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह स्कूल जाते समय हुआ विवाद
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले सुबह करीब 08:30 बजे वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में आरोपी सुरेश कुमार मिला। आरोप है कि सुरेश ने उसके और उसके भाई के ऊपर पानी फेंका और गाली-गलौच करते हुए बदतमीजी की। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और कहासुनी हुई। इसके बाद पीड़िता अपने घर लौट आई। रात 10:30 बजे शराब पीकर घर पहुंचा आरोपी
पीड़िता के अनुसार उसी दिन रात करीब 10:30 बजे सुरेश शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और गेट खटखटाया। जैसे ही उसने गेट खोला, आरोपी ने उसकी छाती पर हाथ मारते हुए छेड़छाड़ की। शोर सुनकर उसका पति और भाई बाहर आए और आरोपी को वहां से भगा दिया। बेटे के साथ मिलकर किया हमला, तीनों घायल
शिकायत में आगे बताया गया कि कुछ देर बाद आरोपी अपने बेटे के साथ डंडे लेकर वापस आया और दोनों ने मिलकर उसके पति और भाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में पीड़िता को भी चोटें आईं। तीनों को मारपीट में चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी और अपनी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एमएलआर में दो चोटें दर्ज, जांच में आरोप सही पाए गए
पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को इस संबंध में दस्ती परिवाद दर्ज किया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और जांच में शिकायत के आरोप सही पाए गए। महिला अपराध से जुड़ा मामला, कई धाराओं में केस दर्ज
जांच के बाद मामला महिला के खिलाफ अपराध से संबंधित पाया गया। इसके आधार पर थाना शहर करनाल में आज बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एलएएसआई बिमलेश को सौंपी गई है। पुलिस की माने तो मामले की आगे जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles