![]()
करनाल पुलिस की गिर असंध CIA टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सामान भी बरामद किया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले मंडी क्षेत्र से सामान चोरी कर फरार हो गया था। मुख्य सिपाही बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। निसिंग का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान निसिंग निवासी अंकित सिंह पुत्र संजीव सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 28 जून की रात निसिंग मंडी से लोहे का सामान चोरी किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में वारदात कबूली, सामान बरामद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे का सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिला पुलिस करनाल का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
Source link
करनाल में चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार:CIA ने लोहे का सामान बरामद किया; कोर्ट में पेश कर जेल भेजा







