spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में चंडीगढ़ के युवक ने लगाई फांसी:कोर्ट में करता काम, लिव-इन को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने महिला पर लगाए आरोप




करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके किराए के कमरे में लटका हुआ मिला। मामला लिव- इन रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले में रह पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। कोर्ट में कर्मचारी था, चंडीगढ़ का रहने वाला मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था और करनाल में किराए के मकान में रह रहा था। रोहित करनाल कोर्ट में कर्मचारी के तौर पर काम करता था। उसका परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है। शनिवार को कमरे में लटका मिला शव शनिवार शाम को रोहित का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। सुसाइड नोट नहीं मिला, कारणों पर सस्पेंस पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली, ताकि कोई सुसाइड नोट मिल सके, लेकिन मौके से ऐसा कोई नोट नहीं मिला। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ लिव-इन में रहने की बात आई सामने जांच के दौरान सामने आया है कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने रोहित को अपने जाल में फंसाया हुआ था। बताया गया है कि यह महिला रोहित की दूर की मौसी की लड़की पिंकी है, जिससे उसका संपर्क चंडीगढ़ में एक शादी के दौरान हुआ था। महिला पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां परिजनों के अनुसार, संबंधित महिला नैनीताल की रहने वाली है, उसकी उम्र करीब 42 साल है और वह तीन बच्चों की मां है। आरोप है कि वह करीब 6 महीने तक रोहित के साथ रही और खुद को उसकी पत्नी बताती रही, जबकि रोहित की शादी नहीं हुई थी। फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम परिजनों का कहना है कि 5 जून की रात को भी महिला ने रोहित को फोन किया था, जिसके दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बताया गया है कि रोहित ने उसे कहा था कि वह करनाल आ जाए ताकि आमने-सामने बैठकर बात हो सके। साथ ही उसने फांसी लगाने की बात भी कही थी, लेकिन महिला करनाल नहीं आई। इसके बाद रोहित ने यह कदम उठा लिया। परिजनों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सैनी कॉलोनी में युवक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को जुटाकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles