spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल डेरे से दो भैंस चोरी:रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम,मधुबन थाना में केस दर्ज




करनाल जिला में मधुबन क्षेत्र के गांव कुटेल में खेत में बने डेरे से रात के समय चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। रात में डेरे से भैंस ले गए चोर
गांव कुटेल निवासी महा सिंह पुत्र रामचन्द्र नम्बरदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में बने डेरे पर रहता है। 6-7 अप्रेल की रात को अज्ञात चोर उसके डेरे में घुस आए और वहां बंधी दो भैंस चोरी कर ले गए। जब वह सुबह उठा तो उसे मौके पर भैंस नहीं मिली। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि भैस चोरी होने से उसका करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित ने मधुबन थाना पुलिस में अपनी शिकायत दी है। पीड़ित महा सिंह ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी भैंसों को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राममेहर को साैंपी गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles