Top 5 This Week

Related Posts

करंट लगने से पंजाब के किसान की मौत:डबवाली के सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम, 6 महीने पहले हुई थी शादी




पंजाब के मुक्तसर के गांव कंद्दू खेड़ा में मंगलवार सुबह करंट लगने से 28 वर्षीय किसान गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। वह खेत में पानी लगाने की तैयारी कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने उसे तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कंद्दू खेड़ा (पंजाब) निवासी गुरप्रीत सिंह (28) पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लगभग 6 माह पहले ही उसका विवाह हुआ था। कस्सी में ग्राइंडर से धार लगाते वक्त लगा करंट जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गुरप्रीत सिंह धान की फसल को पानी देने के लिए खेत जाने की तैयारी कर रहा था। वह घर पर ही कृषि कार्य में उपयोग होने वाली कस्सी को इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से धार लगा रहा था। इसी दौरान अचानक ग्राइंडर में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत सिंह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद किया और गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें