spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला में ब्यास नदी किनारे मिली नाबालिग बच्ची:घबराई हालत में, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, परिजनों की तलाश में जुटी टीम




कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे एक नाबालिग बच्ची मिली है। बच्ची बेहद घबराई हुई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ढिलवां थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को रेस्क्यू किया और 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम ब्यास दरिया के किनारे पुल के नीचे करीब 10-12 वर्ष की बच्ची मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित निकाला। जानकारी देने की स्थिति में नहीं बच्ची एसएचओ ढिलवां दलविंदर सिंह ने बताया कि बच्ची फिलहाल डरी हुई है और किसी भी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पूछताछ के दौरान वह अपने या अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही। पुलिस द्वारा बच्ची के परिवार की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ दलविंदर सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्ची के परिजनों की तलाश जारी है। यहां देखें फोटो…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles