spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कनाडा भेजने के नाम पर 3.80 लाख की ठगी:मोगा में दो ट्रैवल एजेंटों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, पासपोर्ट और पैसे ऐंठे, न विदेश भेजा न रकम लौटाई




विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर मोगा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक युवती को कनाडा भेजने का झांसा देकर उसके परिवार से 3 लाख 80 हजार रुपये ठगने और उसका मूल पासपोर्ट हड़पने के आरोप में दो फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नानक नगरी (मोगा) निवासी गुरतेज सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह (निवासी गांव गारेलियां, तहसील बस्सी पठाना, जिला पटियाला) और लवप्रीत सिंह (निवासी मोहाली) ने उनकी बेटी को कनाडा का वीजा लगवाकर विदेश भेजने का पक्का भरोसा दिलाया था। झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने आरोपियों को 3.80 लाख रुपये नकद और युवती का ओरिजिनल पासपोर्ट सौंप दिया। रकम और दस्तावेज लेने के बाद आरोपियों ने न तो युवती को विदेश भेजा और न ही पैसे व पासपोर्ट वापस किए। DSP की जांच में सच साबित हुए आरोप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोगा के निर्देशों पर इस मामले की गहन पड़ताल उप पुलिस कप्तान (DSP – स्पेशल क्राइम) द्वारा की गई। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के बाद थाना सिटी मोगा में FIR नंबर 183 (दिनांक 22 जुलाई 2026) दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 316(2) (विश्वासघात) और 61(2) (आपराधिक साजिश) पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े के जरिए और कितने भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाया है। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles